Metro Train Ke Niyam || मेट्रो ट्रेन के नियम
जितना सतर्क रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे ,
एक दूसरे के लिए हम जीते रहेंगे
जब भी सफर के लिए निकलना है
कुछ बातों का ध्यान हमेशा रखना है
अगर बात करें मेट्रो ट्रेन में चलने की
जरूरी है कुछ ,नियमों का पालन करने की
टोकन लेकर ही मेट्रो ट्रेन में चढ़ना है
सफर में अपना टोकन सम्भाल कर रखें
भीड़ भाड़ में अपनी लाइन में खड़े रहना है
संयम से चलना किसी को धक्का नहीं देना
मेट्रो ट्रेन में बहुत ध्यान से चढ़ना उतरना है
ट्रेन में सीट खाली हो तो बैठ सकते हैं
जरूरी लोगों के लिए सीट से उठ भी जाना है
मेट्रो में धूम्रपान कभी नहीं करना है
ट्रेन में ना ही खाना हैं ,न शोर मचाना है
सफर में साफ़ सफाई भी रखनी है
सुविधा के लिए मेट्रो कार्ड बनाना है
जरूरी लोगों का अधिक ध्यान रखना
खुद भी सुरक्षित रहें ,औरों की भी करें हिफाजत
अगर हमें दुर्घटना से बचे रहना है
मेट्रो ट्रेन के सभी नियम जरूर अपनाना है
दोस्तों-मैंने देखा है लोग बहुत जल्दी में होते हैं ,कई बार लोग सीढ़ियों से दौड़ते हुए आते हैं मेट्रो ट्रैन में चढ़ने के लिए। मेरे इस कविता का उद्देश्य यही है कि अगर हम छोटे छोटे नियमों का पालन करें ,और थोड़ी सावधानी बरतें तो कोई भी सफर अच्छा ही होगा।
#MetroKavita #SafetyFirst #MetroRules #Suraksha #PublicTransport #SatarkRaho #HindiPoetry #Kavitayen #DailyJourney #CommuteLife
धन्यवाद्
सुनीता श्रीवास्तवा

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks For Reading This Post